ये वो देश वाला Turkey है जिसे तुर्की भी कहते हैं मोटा माटी समझे तो इसमें दांत एकदम सफेद, साफ और खूबसूरत लगते हैं अब खूबसूरत दिखने वाले दांत किसे नहीं चाहिए? हमारे देश में भी कई लोग डेंटिस्ट के पास जाकर अपने दांत साफ करवातें हैं उनको चमक वाते हैं, सफेद करवातें हैं और उनका शेप बदलवाते हैं ताकि दांत ज्यादा सुडोल लगे ये ट्रेंड कुछ ऐसा ही है
इसमें आपके दांत किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं लगते है पर ऐसे दांत पाने के लिए दुनिया भर के लोग Turkey जा रहे हैं इसलिए इसका नाम Turkey Teeth पड़ गया है अब Turkey ही क्यों? इसका जवाब आपको थोड़ी देर में पता चल जाएगा पर उससे पहले ये जान लीजिए की ऐसे किसी भी ट्रीटमेंट को करवाने से डेंटिस्ट मना क्यों करते हैं? इसलिए अगर आप भी आर्टिफिशियल तरीके से अपने दांतो के रंग, आकार, साइज और शेप को बदलना चाहते हैं तो सुनिए एक्स्पर्ट का क्या कहना है
ये Turkey Teeth क्या है?
अपनी कंट्री से Turkey जाकर कॉस्मेटिक डेंटल ट्रीटमेंट करवाने और हॉलीवुड स्माइल बनवाने के ट्रेंड को Turkey Teeth कहते हैं कम खर्च में दूसरे देश में जाकर डेंटल ट्रीटमेंट करवाना या डेंटल टूरिज्म काफी सालों से पॉपुलर हो रहा था पर कुछ सालों से केटी प्राइस और जेफ्री में जैसे रिऐलिटी टीवी स्टार्स की कॉस्मेटिक डेंटल ट्रीटमेंट की फोटो सोशल मीडिया में पॉपुलर होने की वजह से Turkey जाकर डेंटल ट्रीटमेंट करवाना काफी पॉपुलर हो गया है
इस ट्रेंड के चलते यूके के यंग लोग अठारह से चौंतीस साल की एज ग्रुप के जिनके दांतों में और कोई परेशानी नहीं है, वो भी अपने दांतों को ज्यादा सफेद और बड़ा बनवा रहे हैं इसके लिए वहाँ डेंटिस्ट विन्यास और क्राउन का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि Turkey में यूके और बाकी देशों के मुकाबले ये इलाज सस्ता है इस वजह से लोग Turkey जाके यह इलाज करवा रहे हैं
Turkey Teeth कैसे बनाए जाते हैं?
Turkey Teeth बनवाने के लिए जब आप डेंटिस्ट के पास जाएंगे तब वो आपके साथ बैठकर डिसकस करेंगे की आपको कौन से शेप का साइज का कलर का दांत बनवाना है, कितने दांत बनवाने है, विनिसर लगवाना है या क्राउन लगाना है, ये डिसाइड करना बहुत जरूरी है क्योंकि विनिसर के अंदर दांतों को पांच से पंद्रह परसेंट के करीब धिसना पड़ता है और क्राउन के लिए दांतों को पचास से सत्तर परसेंट के करीब घिसना पड़ता है
तो आप जो डिसाइड करेंगे उसके हिसाब से वो दांतों को घिसगे दांत घिसकर जब वो छोटा कर देंगे तब वो दांतों का नाप लेंगे नाप लेने के बाद वो लैब में बनने के लिए भेजेंगे जब लैब से वो दांत आपके बताए गए शेप साइज कलर के हिसाब से बनकर आ जाएंगे तब वो आपको चेक करवाएंगे की जैसा आप चाहते थे वैसा है या नहीं है आप मिरर में देख कर तसल्ली कर सकते हैं कि हाँ मुझे ऐसे ही कलर के और इसी तरह के दांत चाहिए थे जब आपकी तसल्ली हो जाएगी तब वो डेंटल सीमेंट की मदद से आपके मुँह में उन दांतों को फिक्स कर देंगे इस तरह से आपके Turkey Teeth बन के तैयार हो जाएंगे
Turkey Teeth करवाने के नुकसान?
डेंटिस्ट Turkey Teeth के लिए लोगों को सावधान कर रहे हैं क्योंकि टर्की में ये इलाज करवाने के बाद यूके वापस गए काफी लोगों में दांतों की कॉम्प्लिकेशन्स देखी जा रही है जिसकी वजह से वो लोगों को सलाह दे रहे हैं कि एक दूसरे की नकल करके या सोशल मीडिया ट्रेंड फॉलो कर के बिना सोचे समझे जल्दबाजी में ये इलाज ना करवाएं ऐसा नहीं है कि कॉस्मेटिक डेंटल ट्रीटमेंट करवाना खतरनाक काम है,
लेकिन सिर्फ एक दूसरे की नकल करने के लिए या सोशल मीडिया पर ट्रेंड फॉलो करने के लिए बिना सोच विचार किए बिना पूरी तैयारी के, बिना प्लानिंग के बिना जो इलाज करा रहे हैं उसकी जानकारी लिए हुए जल्दी बाजी में ये इलाज करवाने से आपको दांतों में दर्द मसूड़ों में सूजन , दांत खराब होने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है
इस परेशानी से बचने के लिए इलाज शुरू कराने से पहले उसके लिए जो भी प्रिकॉशन्स की जरूरत है पहले और बाद में जिन चीजों का ध्यान रखना है, किस तरह के दांतों की जरूरत है? आपको आपके ऊपर कौन से दांत अच्छे दिखेंगे? कहीं ऐसा तो नहीं आप बिलकुल जो सफेद दांत लगवा रहे हैं वो एकदम नकली दिखाई पड़े? ये सब चीजों का ध्यान देते हुए ही इलाज करना
कोई भी डेंटल सर्जरी करवाने से पहले किन बातों का ख्याल रखें
किसी भी सर्जरी को करवाने से पहले आपको अपने डेंटिस्ट से वो सर्जरी कैसे की जाएगी? आपको इसकी जरूरत क्यों है? किस तकलीफ की वजह से वो सर्जरी की जा रही है, वो सर्जरी कौन करेगा? कितना समय लगेगा वो सर्जरी करने के बाद? वो सर्जरी के बाद कितने समय मैं आपका? ज़ख्म भरेगा सर्जरी के बाद आपको किन किन बातों का ध्यान रखना है? आप किस तरह का खाना खा सकते हैं? आपको क्या प्रिकॉशन्स लेने है?
आपको कितने दिनों के बाद चेकअप के लिए आना है? अगर टांके लगाए गए हैं तो टाँके कितने दिनों में निकाले जाएंगे, ये सब बातों का ध्यान देना है और जब सर्जरी करने के बाद डेंटिस्ट आपको इन्स्ट्रक्शन देते हैं तो उन्हें इंस्ट्रक्शंस को ध्यान से सुनना है और उन्हें फॉलो भी करना है अगर आपको इन्स्ट्रक्शन्स भूल जाते हैं तो रिव्यु अपॉइंटमेंट् में उसके बारे में आप पूछ सकते हैं
हर चीज़ को ध्यान से देखकर, समझकर अगर कोई बात नहीं समझ में आई है तो दुबारा पूछ कर सर्जरी के बारे में डिसाइड करे और सर्जरी करवाएं जल्दी बाजी में किसी भी सर्जरी के बारे में डिसाइड नहीं करना चाहिए सोच समझकर विचार कर के फैमिली में डिसकस करके ही सर्जरी करवाना चाहिए
Turkey Teeth क्या है ये तो आपको समझ में आ ही गया होगा अब सोशल मीडिया पर इसे देखा देखी अगर आप भी करवाने के बारे में सोच रहे है तो थोड़ा ठहर जाइए सफेद और सुंदर दांतों की चाह में आप अपने दांतों काे खराब भी करवा सकते हैं इसलिए कोई भी ऐसा ट्रीटमेंट करवाने से पहले अच्छे से सोच समझ लें
